Thu, 22 Oct 2026 | 08:55:12 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे

ओम कला केन्द्र, में डिप्लोमा वितरण और रक्षाबंधन उत्सव, विधायक दिनेश राय मुनमुन होंगे मुख्य अतिथि

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 12, 2025 10:54 pm / Post views : 415

ओम कला केन्द्र, में डिप्लोमा वितरण और रक्षाबंधन उत्सव, विधायक दिनेश राय मुनमुन होंगे मुख्य अतिथि
शेयर करें:

Seoni 12 August 2025

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रक्षाबंधन उत्सव पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, ताकि मातृशक्ति को उनके अधिकार और सुरक्षा का विश्वास दिलाया जा सके।

इसी क्रम में ओम कला केन्द्र, सिवनी द्वारा महिलाओं और नवयुवतियों के लिए नि:शुल्क सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

यह भी पढ़े :-नारीशक्ति वंदन बिल लोकसभा में पास होने पर महिला मोर्चा ने खुशी जाहिर की

इस रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण के समापन अवसर पर डिप्लोमा वितरण समारोह एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम 13 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे राशि लॉन, बारापत्थर, सिवनी में आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

विशिष्ट अतिथि में श्रीमती मालती डेहरिया (अध्यक्ष, जिला पंचायत सिवनी) और श्रीमती किरण भलावी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत सिवनी) शामिल होंगी।

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं और युवतियों को डिप्लोमा प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में ओम कला केन्द्र की बहनें विधायक दिनेश राय मुनमुन और उपस्थित गणमान्य भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर भाईचारे और स्नेह का संदेश देंगी।

संस्था का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है। यह पहल निरंतर जारी है और सिवनी जिले में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें