ओमकला केन्द्र की प्रशिक्षणाथिर्यो को समारोहपूर्वक प्रदान किये गये डिप्लोमा
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं नगर निगम महापौर विक्रम आहके की रही गरिमामय उपस्थिती
छिंदवाड़ा यशो:- ओम कला केन्द्र द्वारा छिंदवाड़ा में संचालित मातृशक्ति के रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के तहत सिलाई कढ़ाई एवं ब्युटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रशिक्षणार्थियों को गत 09 नवंबर को एस.डी. लाँन में समारोहपूर्वक डिप्लोमा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव एवं नगर निगम महापौर विक्रम अहाके के द्वारा वितरित किये गये ।
ओम कला केन्द्र मध्यप्रदेश: ओम कला केन्द्र छिन्दबाडा में सभी छात्रों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के उपरान्त आज डिप्लोमा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ
ओम कला केन्द्र की संचालिका श्रीमती साक्षी हरिओम सोनी ने बताया कि ओम कला केन्द्र सिलाई, कढ़ाई व्युटी पार्लर प्रशिक्षण सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को नि: शुल्क दे रहा है यह प्रशिक्षण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की मातृशक्तियाँ प्राप्त कर अपने जीवन को कौशल पूर्ण बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनने में सफल होती है ।
संस्था के संस्थापक हरिओम सोनी ने प्रशिक्षण केन्द्र के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि ओम कला केन्द्र मातृशक्ति को रोजगारोन्मुखी सिलाई कढ़ाई एवं ब्युटी पार्लर का न्यूनतम शुल्क तथा नि:शुल्क रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य पिछले बीस वर्ष से प्रदान कर रहा है । यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त कर हजारो मातृशक्तियों ने कौशल के साथ रोजगार के क्षेत्र में सक्षमता के साथ सफलतम कारोबार स्थापित किये है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं नगर निगम महापौर विक्रम अहाके ने संस्था के कार्य की प्रशंसा की तथा ओम कलाँ केन्द्र के रोजगार प्रदान करने वाले प्रशिक्षण की सराहना की ।





