Wed, 21 Oct 2026 | 11:32:23 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

विधानसभा सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 25, 2025 11:51 pm / Post views : 352

विधानसभा सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न
शेयर करें:
Seoni 25 October 2025 सिवनी यशो:-विधानसभा सिवनी के समस्त मंडलों के कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि म.प्र. शासन की केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं विधायक  दिनेश राय 'मुनमुनÓ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया ने कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिती दी । [caption id="attachment_36654" align="alignright" width="300"]सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ “भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता।[/caption] मंच पर जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता ओम दुबे  रमेश तिवारी,  जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी भी उपस्थित रहे। मंच संचालन निरंजन मिश्रा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर ने किया। [caption id="attachment_36656" align="alignleft" width="300"]सिवनी में भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ “भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उपस्थित अतिथि एवं कार्यकर्ता।[/caption] अतिथियों के शुभकामना संबोधन

नर सेवा को नारायण सेवा

आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुये केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि दीपावली प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह भाजपा की एकता और समर्पण का प्रतीक है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का हमारा संकल्प हम सभी मिलकर पूर्ण करे और नर सेवा को नारायण सेवा मान कर समाज हित में सक्रिय रहे ।

भाजपा परिवार की शक्ति कार्यकर्ताओं में

सांसद श्रीमती पारधी ने कहा कि - भाजपा परिवार की शक्ति कार्यकर्ताओं में निहित है। आप सभी का परिश्रम संगठन की रीढ़ है। आइए, मिलकर जनसेवा के दीप जलाएँ।

समाज और संगठन को जोडऩे का अवसर

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि - "दीपावली केवल उत्सव नहीं,बल्कि समाज और संगठन को जोडऩे का अवसर है। हम सब मिलकर जिले के विकास में नई रोशनी फैलाएँगे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार  ने कहा कि - युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी पूँजी है। दीपावली के इस अवसर पर हम सब संकल्प लें कि हर युवा तक भाजपा की विचारधारा पहुँचे।

दीपावली मिलन कार्यकर्ताओं की एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक है - 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि - “यह दीपावली मिलन कार्यकर्ताओं की एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। हम सभी को संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनकल्याण एवं राष्ट्र सेवा के कार्यों में सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए।” उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचे, यह हमारी जिम्मेदारी है। संगठन तभी मजबूत होता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ समाज में सक्रिय भूमिका निभाता है।” जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संपूर्ण जिले की खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं। अंत में, कार्यक्रम संयोजक तरुण मुनिया टांक को सफल आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में विधानसभा सिवनी के सभी मंडलों के अध्यक्ष, जिला एवं नगर पदाधिकारी तथा मोर्चा–प्रकोष्ठों के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे https://janmanasshekhawati.com/news/184114

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष