Mon, 19 Oct 2026 | 11:35:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

महिलाओं के सशक्तिकरण से भारत बनेगा दुनिया की महाशक्ति : श्रीमती नीता पटेरिया

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 29, 2025 08:29 pm / Post views : 499

महिलाओं के सशक्तिकरण से भारत बनेगा दुनिया की महाशक्ति : श्रीमती नीता पटेरिया
शेयर करें:

Seoni 29 October 2025

सिवनी यशो:-  भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। आज हमारी बहनें जल, थल, आकाश और अंतरिक्ष सभी जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार कृतसंकल्पित है। उक्त आशय के विचार पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने भाजपा जिला कार्यालय में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। श्रीमती पटेरिया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थीं।

महिलाओं में प्रबंधन और कौशल की अद्भुत क्षमता

उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मातृशक्ति को अपनी पूरी क्षमता और कुशलता से अपनी भूमिका निर्धारित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बहनों में गजब का प्रबंधन और कौशल होता है, जिसके दम पर आज हमारी महिलाएं घर-परिवार प्रबंधन के साथ-साथ फाइटर प्लेन, आईटी सेक्टर एवं विभिन्न स्थानों पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान कर रही हैं।

[caption id="attachment_36714" align="alignleft" width="300"]महिला सम्मेलन सिवनी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन महिला सम्मेलन सिवनी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन[/caption]

बड़ी संख्या में महिलाएँ हुईं शामिल

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अध्यक्षता में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अमिता पटेल रहीं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती उर्मिला उईके, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

साथ ही आत्मनिर्भर अभियान की सहप्रभारी नगर परिषद छपारा की अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल, बरघाट जनपद अध्यक्ष श्रीमती आभा रांहगडाले, केवलारी नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बघेल, लखनादौन नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना गोल्हानी तथा सिवनी नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती डाली अमित डागोर कार्यक्रम की सहप्रभारी के रूप में मंचासीन रहीं।

स्वदेशी उत्पादों से बढ़ेगा देश का सम्मान

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बहनों की आत्मनिर्भरता से पूरा परिवार सशक्त और समृद्धशाली होता है। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी उत्पादों और उत्पादनकर्त्ताओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। हम सभी को संकल्पित होकर अपनी शिक्षा, पहनावा, भोजन और भजन सहित सभी में स्वदेशी अपनाकर देश का सम्मान बढ़ाना और देश को संपन्न बनाना चाहिए।

पंच परिवर्तन और सामाजिक समरसता पर बल

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अमिता पटेल ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत अभियान” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संकल्प है।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ पंच परिवर्तन और समाज में समरसता लाने के लिये भी मातृशक्ति को संकल्पित होने की आवश्यकता है।

उन्होंने पंच परिवर्तन एवं सामाजिक समरसता पर केंद्रित प्रेरक संबोधन दिया।

स्व-सहायता समूहों से आत्मनिर्भरता की राह

लखनादौन जनपद की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री श्रीमती राजेश्वरी उईके ने कहा कि-

समाज में मातृशक्ति स्व-सहायता समूहों के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करे और

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे।

आज हमारे यहाँ के अनेक स्व-सहायता समूह देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं 

और अनेक उत्पादों का निर्यात कर रहे हैं।

हमें भी अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के प्रयास करने चाहिए —

सरकार स्व-सहायता समूहों को हर संभव मदद कर रही है।

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ समापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगीत से हुआ।

राष्ट्रगीत भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती नीतू दुबे द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं

भाजपा जिला महामंत्री गजनंद पंचेश्वर द्वारा कराया गया,

जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती निशा पटेल ने किया।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती आशा डहेरिया द्वारा राष्ट्रगान से किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B0%C2%B2%C2%B4%C3%8E%C2%B1%C2%B1%C2%B5&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=32&pubdate=10/24/2025

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें