Wed, 21 Oct 2026 | 06:09:24 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

"एक नगर पालिका... दो सीएमओ, दो अध्यक्ष! भुगतानों पर ताला, व्यवस्था बेहाल"

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 28, 2026 07:46 pm / Post views : 140

"एक नगर पालिका... दो सीएमओ, दो अध्यक्ष! भुगतानों पर ताला, व्यवस्था बेहाल"
शेयर करें:

सिवनी नगर पालिका में दो सीएमओ विवाद, भुगतान ठप, ठेकेदार परेशान

Seoni 28 July 2026 सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद इन दिनों प्रशासनिक असमंजस और अधिकारों के टकराव के चलते गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के पद को लेकर उत्पन्न विवाद का सीधा असर परिषद की वित्तीय व्यवस्था पर पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि ठेकेदारों के भुगतान, सामग्री खरीदी के बिलों का भुगतान तथा अन्य आवश्यक देयकों का भुगतान भी बाधित हो गया है, जिससे नगर पालिका के विकास एवं दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में नगर पालिका में दो अधिकारियों को लेकर स्थिति विवादित बनी हुई है। एक ओर प्रशासनिक आदेश के तहत दिशा डहेरिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, जबकि पूर्व सीएमओ विशाल मर्सकोले अपने स्थानांतरण के विरुद्ध न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर पुनः सिवनी में पदस्थ हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार दिशा डहेरिया इससे पहले भी सिवनी नगर पालिका में पदस्थ रह चुकी हैं। बाद में उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की कार्रवाई के बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया था।

उनके स्थान पर विशाल मर्सकोले की पदस्थापना हुई थी, किंतु उनका भी अल्प अवधि में स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद दिशा डहेरिया का पुनः सिवनी स्थानांतरण हुआ, जबकि इसी बीच विशाल मर्सकोले न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर वापस पदस्थ हो गए।

वित्तीय अधिकारों को लेकर बना गतिरोध

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक कार्यों का संचालन दिशा डहेरिया द्वारा किया जा रहा है, जबकि वित्तीय अधिकारों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है कि विशाल मर्सकोले ने संबंधित बैंकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उनके हस्ताक्षर के बिना किसी भी प्रकार का भुगतान न किया जाए। इस निर्देश के बाद नगर पालिका परिषद के अधिकांश भुगतान रुक गए हैं।

भुगतान बंद होने से परिषद में कार्य कर रहे ठेकेदारों, सामग्री आपूर्तिकर्ताओं तथा अन्य हितग्राहियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई विकास कार्यों की गति भी प्रभावित होने की चर्चा है।

फोन पर नहीं मिला पक्ष

इस संबंध में प्रशासनिक आदेश से पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिशा डहेरिया से दूरभाष पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। आरोप है कि विषय सुनते ही उन्होंने फोन काट दिया, जिससे उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

नगर पालिका में 'दो अध्यक्ष और दो सीएमओ' की चर्चा

नगर पालिका परिषद में इन दिनों यह चर्चा भी जोरों पर है कि वर्तमान परिस्थितियों में परिषद में मानो "दो अध्यक्ष और दो मुख्य नगर पालिका अधिकारी" की स्थिति बन गई है। एक ओर न्यायालय के आदेश के कारण एक अधिकारी की पदस्थापना प्रभावी मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक आदेश से दूसरे अधिकारी कार्यरत हैं।

इसी प्रकार अध्यक्ष पद को लेकर भी स्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। निर्वाचित अध्यक्ष को न्यायालय द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों के आधार पर पद से पृथक किए जाने के बाद कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था लागू हुई। ऐसे में नगर पालिका की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं।

(नोट : इस समाचार में लगाए गए आरोप संबंधित पक्षों एवं उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। जिन मामलों का उल्लेख किया गया है, वे न्यायिक अथवा प्रशासनिक प्रक्रियाओं के अधीन हो सकते हैं। संबंधित पक्ष का विस्तृत पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

यह भी पढ़े :-
गुरु पूर्णिमा पर त्र्यंबक ज्योतिष कार्यालय में होगा अखंड रामचरितमानस पाठ, गुरु पूजन एवं हवन का आयोजन मुख्यमंत्री से भूमि पूजन, योजना पहले ही समाप्त! आखिर सिवनी नगर पालिका में हुआ क्या? सिवनी: कोतवाली पुलिस ने 6 चोरी-नकबजनी की वारदातों का किया खुलासा, हिस्ट्रीशीटर अज्जू कोष्टा समेत 6 आरोपी गिरफ्तार खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे: सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक क्लिक में खातों में भेजे 1460.25 करोड़, फसल बीमा से मिली बड़ी राहत https://enagarpalika.mp.gov.in/home

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष