Mon, 19 Oct 2026 | 10:09:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रपाल गौतम का सिवनी आगमन, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 17, 2026 09:38 pm / Post views : 50

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रपाल गौतम का सिवनी आगमन, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
शेयर करें:
राजेन्द्रपाल गौतम का सिवनी दौरा

Seoni 17 May 2026 सिवनी यशो:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rajendra Pal Gautam का जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी ने उनका शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेन्द्रपाल गौतम ने कहा कि भारत लंबे समय तक गुलाम इसलिए रहा क्योंकि जाति व्यवस्था के कारण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया। उन्हें शिक्षा और शस्त्र चलाने जैसे मूल अधिकार भी नहीं दिए गए।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम लड़कर देश को आजाद कराया और 562 रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने देश में रेलवे, सड़क, सुरंग, बांध, बिजली, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक इकाइयां, सिंचाई और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया।

गौतम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार देश के महत्वपूर्ण संस्थानों को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार रोजगार और शिक्षा के अवसर कम कर रही है, जबकि कांग्रेस हमेशा रोजगार और शिक्षा उपलब्ध कराने वाली पार्टी रही है।

उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव और छुआछूत जैसी मानसिकता को समाप्त करने का समय आ गया है। लोकतंत्र को मजबूत करने और गरीब, मजदूर, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग को समान अवसर दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी को फिर से मजबूत करना आवश्यक है।

इस अवसर पर बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजा बघेल, मोहन सिंह चंदेल, देवी सिंह चौहान, घनश्याम सनोडिया, विष्णु करोसिया, राजिक अकील, यशपाल भलावी, प्रकाश सूर्यवंशी, नितिन डेहरिया, शुभम डेहरिया, विजय उइके, आदित्य मोंटू भूरा, संतकुमार डेहरिया, श्याम डेहरिया, शंकरलाल डेहरिया, अशोक नरवेती, किशोरी कुंजाम, तनवीर अहमद, विनोद नामदेव, अशोक सिरसाम, धनंजय सिंह, नंदू यादव, शिवदीप डेहरिया, सुजीत गोदरे, नितिन बघेले, यश यादव, ऋषभ ठाकुर, विकास सनोडिया और सतेन्द्र बघेल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

https://www.dainiktribuneonline.com/news/rohtak/bjps-policies-have-put-small-industries-in-trouble-deependra/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष