Tue, 20 Oct 2026 | 05:06:15 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

सिवनी की 52 गौशालाओं में 7905 गौवंश, 1682 की स्वाभाविक मृत्यु

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 20, 2026 11:33 pm / Post views : 517

सिवनी की 52 गौशालाओं में 7905 गौवंश, 1682 की स्वाभाविक मृत्यु
शेयर करें:

सिवनी की 52 गौशालाओं में 7905 गौवंश, 1682 की स्वाभाविक मृत्यु — विधानसभा में मंत्री का स्पष्ट जवाब

सिवनी गौशाला गौवंश मृत्यु को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान स्थिति स्पष्ट की गई। सिवनी जिले की पंजीकृत गौशालाओं में उपलब्ध गौवंश और उनकी मृत्यु के आंकड़ों पर सरकार ने आधिकारिक जवाब प्रस्तुत किया।
सिवनी जिले में संचालित 52 पंजीकृत गौशालाओं में वर्तमान में 7905 गौवंश उपलब्ध हैं, जबकि वर्ष 2025-26 के दौरान 1682 गौवंश की स्वाभाविक मृत्यु हुई है। यह जानकारी विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी गई।

Seoni 20 February 2026 सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश विधानसभा के जारी सत्र के दौरान सिवनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा जिले में संचालित पंजीकृत गौशालाओं, उपलब्ध गौवंश एवं मृत्यु के मामलों को लेकर प्रश्न किया गया था।

सिवनी गौशाला गौवंश मृत्यु पर विधानसभा में स्थिति स्पष्ट

विधायक द्वारा पूछे गए इस प्रश्न के उत्तर में राज्य सरकार की ओर से लखन पटेल, राज्यमंत्री पशुपालन एवं डेयरी (स्वतंत्र प्रभार) ने विधानसभा पटल पर स्थिति स्पष्ट की।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने अपने उत्तर में बताया कि सिवनी जिले में कुल 52 पंजीकृत गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें वर्तमान में 7905 गौवंश सुरक्षित रूप से व्यवस्थापित हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2025-26 के दौरान 1682 गौवंश की मृत्यु हुई है, लेकिन यह मृत्यु किसी भी गौशाला संचालक की लापरवाही के कारण नहीं, बल्कि स्वाभाविक व प्राकृतिक कारणों से हुई है।

https://mpvidhansabha.nic.in/

मंत्री ने क्यों बताया मृत्यु को स्वाभाविक

राज्यमंत्री लखन पटेल ने सदन में स्पष्ट किया कि गौशालाओं में जिन पशुओं को रखा जाता है, वे प्रायः

  • वृद्ध,

  • अशक्त,

  • गंभीर रूप से बीमार,

  • अथवा दुर्घटनाग्रस्त होते हैं,

ऐसी स्थिति में प्राकृतिक मृत्यु की संभावना बनी रहती है। इसी कारण इन मौतों को प्रशासनिक या प्रबंधनगत लापरवाही से जोड़ना उचित नहीं है।

विधानसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार सिवनी गौशाला गौवंश मृत्यु के सभी मामले स्वाभाविक कारणों से जुड़े हैं, न कि किसी लापरवाही से।

अनुदान और व्यवस्थापन पर भी दिया विवरण

मंत्री ने यह भी बताया कि सिवनी जिले की 52 गौशालाओं को वर्ष 2025-26 से अब तक 6,71,99,120 की अनुदान राशि प्रदान की जा चुकी है।
निराश्रित गौवंश का व्यवस्थापन स्थानीय निकायों द्वारा सतत प्रक्रिया के तहत किया जाता है और आवश्यकता व क्षमता के अनुसार गौवंश को गौशालाओं में रखा जाता है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि सिवनी गौशाला गौवंश मृत्यु को लेकर फैल रही भ्रांतियों का तथ्यात्मक खंडन किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़े :- सिवनी और बरघाट विधानसभा क्षेत्रों को मिली सड़क विकास की सौगात, विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्री का जताया आभार

 सड़क पर घूम रहे पशुओं को लेकर स्थिति

विधानसभा में यह भी स्पष्ट किया गया कि सड़कों पर घूमते दिखाई देने वाले पशु अधिकांशतः स्थानीय पालकों के होते हैं, जिन्हें घर पर रखने के लिए समझाइश दी जाती है।
बीसवीं पशु संगणना के अनुसार जहां पहले सिवनी जिले में 1307 निराश्रित गौवंश थे, वहीं अब 7905 निराश्रित गौवंश गौशालाओं में सुरक्षित हैं।

https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/starving-cows-satna-neglect-goshala-mp-news-10972859

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें