Mon, 19 Oct 2026 | 08:12:32 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

स्वदेशी संकल्प : केवल एक अभियान नहीं, मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 14, 2025 11:28 pm / Post views : 317

स्वदेशी संकल्प : केवल एक अभियान नहीं, मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक
शेयर करें:

विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन संपन्न

Seoni 14 October 2025 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत सिवनी, बरघाट, केवलारी और लखनादौन विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन संपन्न हुए। सभी सभाओं में वक्ताओं ने कहा कि - स्वदेशी केवल वस्त्र नहीं, यह हमारे जीवन का संस्कार है।आत्मनिर्भर भारत का मार्ग गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की सामूहिक भागीदारी से होकर गुजरता है।" [caption id="attachment_36276" align="alignleft" width="300"] स्वदेशी संकल्प: आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संकल्प -बरघाट[/caption]

सिवनी व बरघाट सम्मेलन

सिवनी विधानसभा सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन, एवं कमल मर्सकोले विधायक बरघाट  सहित वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। स्वदेशी संकल्प केवल दीपावली के दीयों तक सीमित नहीं, बल्कि हर भारतीय उत्पाद को अपनाने का प्रण है।" [caption id="attachment_36318" align="alignright" width="300"] भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा — “स्वदेशी अपनाना भारतीय संस्कृति का सम्मान है।[/caption] श्रीमती बिसेन ने कोविड काल में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों को भारत की आत्मनिर्भरता का प्रमाण बताया। सांसद श्रीमती पारधी ने कहा — "अब हम खिलौनों, मोबाइलों और रक्षा सामग्री के आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक देश बने हैं।" विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा — "हर कार्यकर्ता यह संकल्प ले कि अपने घर, दुकान और जीवन में स्वदेशी को प्राथमिकता दें।" बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा — "स्वदेश प्रेम जीवन का हिस्सा बने, यही सच्चा राष्ट्रभक्ति का स्वरूप है।" अभियान के जिला संयोजक गजानंद पंचेश्वर ने कहा — भारत को विश्वगुरु बनाने की प्रथम सीढ़ी है "आत्मनिर्भर भारत। 'यह है स्वदेशी – हम हैं स्वदेशीÓ यही हमारा संकल्प है।"

केवलारी सम्मेलन

आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन केवलारी में मुख्य वक्ता मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा — "गांवों की आत्मनिर्भरता ही भारत की शक्ति है। मोदी सरकार का लक्ष्य हर गांव को उत्पादन केंद्र बनाना है।" [caption id="attachment_36320" align="alignleft" width="300"] केवलारी में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन में मुख्य वक्ता मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते[/caption] जिला संगठन प्रभारी अरुण द्विवेदी ने कहा-कार्यकर्ता जन-जन तक स्वदेशी का संदेश पहुंचाएं और 'मेड इन इंडियाÓ का गर्व जगाएं। गजानंद पंचेश्वर ने कहा - "आत्मनिर्भर भारत अभियान से राष्ट्र के हर वर्ग को जोडऩा ही सच्ची सेवा है।" पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने कहा - "हम सबका योगदान भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा।" सह प्रभारी श्रीराम ठाकुर ने कहा — "स्वदेशी अपनाना ही देशभक्ति का वास्तविक रूप है।" कार्यक्रम में भुवन अवधिया,    रणजीतसिंह ठाकुर, सुनीता बघेल, निशा पटेल, देवी सिंह बघेल, बाबूलाल अग्रवाल, मुकेश बघेल, श्रीमती मोताबाई, मंडल अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लखनादौन सम्मेलन

 विधानसभा में संपन्न सम्मेलन में मुख्य अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा -"आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र निर्माण का सपना है, इसे जन आंदोलन बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।" भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा - "स्वदेशी अपनाना भारतीय संस्कृति का सम्मान है।" जिला प्रभारी गजानंद पंचेश्वर ने कहा - "प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वदेशी भावना के साथ जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना है।" कार्यक्रम में विजय उईके, अनिल गोल्हानी, सुनील केशरवानी, भुवन अवधिया, मंडल अध्यक्षगण, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी सम्मेलनों में यह आह्वान किया गया कि – "हम स्वदेशी अपनाएंगे, गर्व से कहेंगे – यह स्वदेशी है। यही भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारा सबसे बड़ा योगदान होगा। https://www.pmindia.gov.in/hi/news_updates/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D-860/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें