बालाघाटमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
सिवनी विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात, बलारपुर से पौड़ी तक “विकास यात्रा” का शुभारंभ
Seoni 16 June 2025
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 115 में मंगलवार को एक दिवसीय भव्य विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न होगा। इस “विकास यात्रा” की शुरुआत प्रात: 11:30 बजे ग्राम पंचायत बलारपुर से होगी।
बलारपुर में नवीन पंचायत भवन निर्माण, शांतिधाम में शोक सभागृह निर्माण, तथा बलारपुर से बोथिया सड़क मार्ग का भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके पश्चात विकास यात्रा क्रमश: विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेगी।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण अवसर पर बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद मान. श्रीमती भारती पारधी मुख्य अतिथि होंगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिवनी विधायक श्री दिनेश राय “मुनमुन” द्वारा की जाएगी।
साथ ही, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला एवं जनपद सदस्यगण, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप सरपंच तथा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण इस विकास यात्रा में सहभागिता करेंगे।
इन विकास कार्यों का होगा लोकार्पण व भूमिपूजन – ग्राम परासिया : परासिया से बेलखेड़ी मार्ग का भूमिपूजन, ग्राम बखारी : नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्राम लकवाह : हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का लोकार्पण, ग्राम माहुलपानी : नवीन तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ग्राम तेंदनी एवं बड़पानी : स्नानघाट निर्माण कार्य का निरीक्षण, ग्राम पौड़ी : पौड़ी से पिपरिया मार्ग का भूमिपूजन करेंगे ।
यह विकास यात्रा, प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” की परिकल्पना, सेवा-सुशासन एवं गरीब कल्याण के समर्पित 11 वर्षों को समर्पित है। आयोजकों द्वारा ग्रामवासियों से इस यात्रा में अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की गई है।



