छिंदवाड़ा
तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना
Chhindwara 06 June 2025
छिंदवाड़ा यशो :- मौसम विभाग भोपाल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार छिंदवाड़ा जिले में आगामी दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिनों (07 जून से 11 जून 2025) के दौरान जिले में घने से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।
07 जून से 08 जून के बीच जिले के कई हिस्सों में बिजली चमकने, तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसी प्रकार, 09 जून से 10 जून के बीच भी तूफानी मौसम के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम सापेक्षित आर्द्रता 51-59 प्रतिशत और न्यूनतम 29-34 प्रतिशत रह सकती है।
हवा की दिशा में भी परिवर्तन देखा जा सकता है, जो दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर रहेगी, और इसकी गति 8 से 24 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
जनहित में सलाह: नागरिकों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, खुले स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतें और मौसम से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें।



