WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी

 दीक्षांरभ कार्यक्रम के तीसरे दिन लाभान्वित हुये छात्र/छात्राएं

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में सूचना का अधिकार, बौद्धिक संपदा, सीएम हेल्प लाईन, लोकसेवा गारंटी अधिनियम, एनएसएस शिविर, गोदग्राम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनसीसी, स्पोटर््स, विद्यावन वाटिका, सायबर सिक्योरिटी, पीएम काॅलेज आॅफ एक्सीलेंस एमओयू सर्टिफिकेट कोर्स पर विशेषज्ञों के हुये उद्बोधन
प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस, सिवनी में दिनांक 3 जुलाई 2024 को दीक्षारंभ कार्यक्रम के तृतीय दिवस के अवसर पर शासन प्रशासन एवं महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विषय विशेषज्ञों के द्वारा व्यापक जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग की उपस्थिति में महाविद्यालय के ऑडिटोरियम भवन में महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की और साइबर क्राइम, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, के संबंध में डॉ. शशिकांत नाग एवं डॉ. अनिल बिंझिया ने सारगर्भित रूप से उल्लेख किया। सूचना के अधिकार विषय डाॅ. सविता मसीह व डाॅ. पूनम ठाकुर के द्वारा उपस्थित जन को जानकारी प्रदान की गई। बौद्धिक संपदा अधिकार के संबंध में डाॅ. मानसिंह बघेल ने जानकारी प्रदान की। एनएसएस के संदर्भ में प्रो. गनेश मंतारे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवं व्यक्तित्व विकास में एनएसएस की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये। साथ महाविद्यालय के एनसीसी आॅफिसर लेफ्टिनेंट पवन वासनिक ने एनसीसी वॉलिंटियर्स के द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं एनसीसी के  महत्व व गतिविधियों के माध्यम से कैडेट किस प्रकार से अपने व्यक्तित्व विकास एवं शासकीय सेवा में विशेष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है कि विस्तृत जानकारी प्रदान की। एनसीसी की पूर्व कैडेट कु. खुशी सेंगर व नवीन बघेल ने अपने एनसीसी के अनुभव को साझा किया। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी केसी बापू राउर ने खेलकूद व शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर अपनी बात रखते हुये, खेलकूद के माध्यम से युवाओं को कैरियर निर्माण की बातें साझा की साथ ही योग व उसके महत्व को मानव जीवन शैली से जोड़कर शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी तारतम्य में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों पर वनस्पति शास्त्र की विभाग अध्यक्ष डॉ. सीमा भास्कर ने पेड़ पौधों का महत्व बतलाते हुए, महाविद्यालय में नवीन निर्मित विद्यावन वाटिका के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर डाॅ. एमसी सनोडिया एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रोफेसर अनिल कुमार परते व प्रो. के.के. बरमैया ने प्रधानमंत्री कॉलेज आॅफ एक्सीलेंस के महत्व पर व्यापक जानकारी प्रदान की तथा महाविद्यालय द्वारा किए गए एम ओ यू एवं महाविद्यालय द्वारा संचालित सर्टिफिकेट कोर्स की जानकारी का उल्लेख किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविंद कुमार चैरसिया ने दीक्षा आरंभ कार्यक्रम के महत्व एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों को इसकी उपयोगिता एवं महत्व को समझाया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि वे प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में शासन द्वारा दी गई सुविधाओं का भरपूर लाभ उठावे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सविता मसीह एवं आभार डाॅ. रेशमा बेगम ने किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!