WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बरघाट में प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत सुनिश्चित करें – प्रहलाद पटेल

 

बरघाट में प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत सुनिश्चित करें - प्रहलाद पटेल - Seoni News
सिवनी यशो:- बरघाट विधानसभा से मुझे सदैव अपार स्नेह मिला है आप सबके बीच आकर मन प्रफुल्लित है। मेरा और आपका संबंध बहुत पुराना है मैं सिवनी व बालाघाट का सांसद रहा, छिंदवाड़ा से भी चुनाव लड़ा। मैं आपसे आज आग्रह करने आया हूं कि, इस विधानसभा से प्रचंड जीत मिलनी चाहिए।
उक्ताशय की बात बरघाट के आदर्श लान में आयोजित बरघाट विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा कही गई। श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं के बीच महाभारत के पांडव और कौरवों की कहानी का वर्णन किया। भारतीय जनता पार्टी के योगदान की चर्चा की साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं पार्टी जो निर्देश देती है मैं उसे करता हूं ।
श्री पटेल ने कहा कि भाजपा के लिए देश का विकास और देश का गौरव उसकी प्राथमिकता रही है। हमने सदैव इसके लिए संघर्ष किया है और यह संघर्ष निरंतर जारी है। आज भी केरल जैसे राज्यों में हमारे कार्यकर्ता जब अपना ध्वज लेकर निकलते हैं तो उन्हें लाठियां गोलियों का सामना करना पड़ता है किंतु, कोई भी चुनौती हमारे लक्ष्यों से हमे दूर नहीं कर सकती। राम मंदिर का संघर्ष 450 वर्ष चला हमारे पुरखों ने इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी किंतु आखिरकार राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसी तरह धारा 370 के नाम पर भारत माता के माथे पर एक कलंक के रूप में उसे लागू किया गया और एक ही देश में दो विधान दो निशान कर दिए गए किंतु हमारे प्रधानमंत्री के कठोर फैसलों के चलते यह धारा भी हटा दी गई। आने वाले समय में भी ऐसी ही चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें तैयार रहना है।
श्री पटेल ने कहा हमें देश में एक सशक्त नेतृत्व मिला है। सन 2014 के पहले भारत भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा था, घोटाले पर घोटाले होते थे , 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर इस विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले को भारी मतों से जीत दिलाकर बरघाट और मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान दें।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले ने अपने संबोधन में कहा पार्टी ने मुझे प्रत्याशी बनाया है और आप सभी भली-भांति मुझे जानते हैं मैंने इसके पूर्व विधानसभा क्षेत्र की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा किया, अनेको विकास के कार्य मेरे कार्यकाल में हुए मैं आपको विश्वास दिलाता हूं मैं आप सभी की अपेक्षा में खरा उतरूंगा ।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन, विधानसभा संयोजक श्रीमती मीना बिसेन,जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नरेंद्र टाँक, संजीव मिश्रा, डॉ श्याम सिंह कुमरे, श्रीमती इमरता साहू, सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्ष द्वय , पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय व अन्य पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!