WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorizedछिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

धूम – धाम से बनाया गया प्रकाश पर्व और गुरु नानक जयंती

नगर मे  ,धूम – धाम से बनाया गया प्रकाश पर्व और गुरु नानक जयंती समाज व प्रशासन द्वारा किये गये अनेक आयोजन

रपटाघाट में आयोजित किया गया नर्मदा महोत्सव श्रृंखला कार्यक्रम ,पाँच राज्यों से आए कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

मंडला यशो:- सोमवार की रात्रि को स्थानीय रपटाघाट में नर्मदा उत्सव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र प्रयागराज एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पाँच राज्यों से आए ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर एलएस जगेत, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कपिल तिवारी सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम में दुर्ग छत्तीसगढ़ से आए रेणु साहू एवं साथियों द्वारा द्रोपती चीर हरण पर आधारित पंडवानी की प्रस्तुति दी गई। रोहतक हरियाणा के सुनीता गुर्जर एवं साथियों ने शिव स्तुति तथा फाग नृत्य प्रस्तुत किया। चमोली उत्तराखण्ड के दिनेश कुमार एवं साथियों द्वारा छपेरी नृत्य किया गया। कार्यक्रम में मथुरा के उमाशंकर देशला एवं साथियों द्वारा मयूर नृत्य, ल_मार होली सहित ब्रज के लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। बुंदेलखण्ड के संतोष पांडे एवं साथियों ने राई नृत्य किया। बाड़मेर राजस्थान के शकूर खान एवं दल द्वारा राजस्थान का प्रसिद्ध घूमर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय कलाकार अदिति हरदहा द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

नर्मदा उत्सव पर लें जल संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे प्रमुख आवश्यकता है। प्रत्येक संस्कृति का उदगम जल से ही होता है। नर्मदा उत्सव के माध्यम से आमजन को नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने तथा उनके जल को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। श्री कूमट ने उपस्थित दर्शकों से जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अखिलेश कछवाहा ने किया।

सिख समाज द्वारा धूम -धाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती , वाहेगुरु के जयकरों से गूँजा नगर

सिख समाज द्वारा गुरु नानक जयंती हर वर्ष की तरह हर्षोउल्लास से बनाई गई । इस अवसर पर महाराजपुर स्थित गुरुद्वारे मे विभिन्न आयोजन किये गये । सर्वप्रथम प्रथना की गई इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस आयोजन मे सिख समाज के लोगो के साथ – साथ हिन्दू समाज के लोगो ने भी हर्षोउल्लास के साथ हिस्सा लिया । इसके बाद शाम के समय अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किये गये जो आकर्षण का केंद्र बने रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!