धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

नवनिर्मित द्वारकाधीश राधा–कृष्ण मंदिर सीलादेही में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ, सिवनी जिले के लिए परम सौभाग्य

नवनिर्मित द्वारकाधीश राधा–कृष्ण मंदिर सीलादेही में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ, सिवनी जिले के लिए परम सौभाग्य

Seoni 13 January  2026
सिवनी यशो:- द्वारकाधीश राधा कृष्ण मंदिर सीलादेही प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
नवोदित तीर्थ शंकराचार्य आश्रम सीलादेही में किया जा रहा है।
नवनिर्मित द्वारकाधीश राधा–कृष्ण मंदिर में
21 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक सात दिवसीय
भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा।
यह दिव्य आयोजन संपूर्ण सिवनी जिले के लिए
आध्यात्मिक गौरव और सौभाग्य का विषय है।

सीलादेही में नवनिर्मित द्वारकाधीश राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की तैयारियां
सीलादेही आश्रम में नवनिर्मित द्वारकाधीश राधा–कृष्ण मंदिर, जहां होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ
तैयारियों को लेकर मातृशक्ति की बृहद बैठक

इस विराट धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर
जिले में लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में 12 जनवरी को
श्रीमती राजेश्वरी एवं आलोक दुबे के निवास,
दादू मोहल्ला में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक
क्षेत्रों से जुड़ी मातृशक्ति की एक बृहद बैठक संपन्न हुई।

गुरु परिवार एवं आयोजन समिति की गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में गुरु परिवार एवं आयोजन समिति के

दायित्ववान सदस्यों में पंडित आलोक दुबे,

संजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष प्रदीप राय,

आनंद शर्मा, प्रवीण भारद्वाज,

धर्मवीर अजित तिवारी, पंडित ओमप्रकाश तिवारी,

शरद मिश्रा, राजू यादव, पापे चौरसिया उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित मातृशक्ति में
संगीता उपाध्याय, अरविंदजा दुबे, ममता श्रीराम बघेल,

हेमलता तिवारी, दुर्गेश्वरी शर्मा, नीतू दुबे,

राजेश्वरी दुबे, रागिनी दुबे, श्रद्धा मिश्रा,

एकता चौरसिया, श्वेता राय, सरिता राय,

रमा वर्मा, अन्नु सोनी, नीलम गुप्ता,

लक्ष्मी शर्मा, जय श्री पांडे, अनीता दुबे,

कल्पना हेडाऊ, नीतू यादव, संध्या तिवारी,

नीता शर्मा, शिवानी चौहान, संध्या नगपुरे,

मंजू सनोडिया, रंजीता तिवारी, आभा तिवारी

सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

विश्वविख्यात संतों के सानिध्य में आयोजन

प्रस्तावना रखते हुए पंडित आलोक दुबे ने बताया कि-

यह आयोजन द्वारका शारदा पीठाधीश्वर
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज,
ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य
स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज
तथा आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्म ऋषि
रामकृष्णानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में,
वरिष्ठ ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धानंद जी की अध्यक्षता में संपन्न होगा।

सप्तदिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ एवं सांस्कृतिक आयोजन

इस सात दिवसीय आयोजन में
श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सहित
विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ज्ञान यज्ञ के कथा व्यास
गीता मनीषी ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी
तथा कार्यक्रम संयोजक
ब्रह्मचारी ब्रह्म विद्यानंद जी महाराज होंगे।

बैठक में मातृशक्ति द्वारा दिए गए सुझावों पर
धर्मवीर अजित तिवारी एवं आयोजन समिति ने
गंभीरता से संज्ञान लेते हुए
समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया।

21 जनवरी को महिलाओं की वृहद बैठक

बैठक का संचालन पंडित ओमप्रकाश तिवारी ने किया
तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती नीतू दुबे ने किया।

आयोजन सचिव संजय भारद्वाज ने बताया कि-

21 जनवरी को दोपहर 1 बजे,
अनंत श्री विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज
की वरद उपस्थिति में
सीलादेही आश्रम में जिले की समस्त महिलाओं की
वृहद बैठक आयोजित की जाएगी।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!