WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सिवनी में विराट आयोजन की तैयारियों पर निर्णायक बैठक

शंकराचार्य आश्रम सीलादेही में निर्णायक बैठक, विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ की अध्यक्षता में बनी कार्ययोजना

Seoni 15 December 2025

सिवनी यशो:- सीलादेही स्थित शंकराचार्य आश्रम परिसर में आगामी 21 से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक निर्णायक एवं उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने की। इस अवसर पर पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती महाराज के प्रतिनिधि एवं कार्यक्रम संयोजक ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानंद जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सिवनी में द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के विराट आयोजन को लेकर बैठक करते विधायक दिनेश राय मुनमुन
द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सिवनी में विराट आयोजन की तैयारियों

बैठक का उद्देश्य इस धार्मिक आयोजन को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप देने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना रहा। इसमें जिले के अनेक प्रमुख धर्मप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आयोजन से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पूज्य शंकराचार्य स्वरूपानंद जी महाराज को समर्पित होगा आयोजन

कार्यक्रम संयोजक ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानंद जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूज्य ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज की पुण्य जन्मभूमि पर आयोजित होकर उन्हीं को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि आयोजन की भव्यता और दिव्यता इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिसे लेकर पूरे जिले में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

सिवनी में द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के विराट आयोजन को लेकर बैठक करते विधायक दिनेश राय मुनमुन
द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सिवनी में विराट आयोजन की तैयारियों पर निर्णायक बैठक

प्रमुख व आंतरिक समितियों का गठन, चुनौतियों पर मंथन

बैठक में आयोजन से संबंधित प्रमुख समितियों एवं आंतरिक समितियों का गठन किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान संभावित चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए उनके समयबद्ध और प्रभावी निराकरण के उपायों पर सहमति बनी।
पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी महाराज के पावन मार्गदर्शन में आयोजन की गरिमा, अनुशासन और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

देशभर से संत-महात्मा और वीवीआईपी अतिथियों की उपस्थिति

आयोजन समिति ने बताया कि यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह विराट  स्तर पर आयोजित होने वाला धार्मिक आयोजन होगा,

जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से संत-महात्मा,

धर्माचार्य एवं कई विशिष्ट अतिथि (VVIP) शामिल होंगे।

आयोजन की गरिमा के अनुरूप आवास,

भोजन, यातायात, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं।

समाज के हर वर्ग की सहभागिता पर विशेष जोर

बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई—

  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सम्पूर्ण कार्यक्रम रूपरेखा तय करना।

  • आचार्यों के निर्देशानुसार धार्मिक, सांस्कृतिक एवं व्यवस्थागत दायित्वों का निर्धारण।

  • समाज के सभी वर्गों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु संपर्क एवं प्रचार अभियान को प्रभावी बनाना।

धर्मप्रेमी नागरिकों ने लिया आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

बैठक में उपस्थित सभी गुरुभाइयों,

हनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे

तथा इस दिव्य आयोजन को सफल, भव्य और अविस्मरणीय बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/ayodhya/bjp-senior-leader-and-mandir-movement-key-leader-lk-advani-to-attend-jan-22-ram-temple-consecration-ceremony/articleshow/106714093.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!