मध्यप्रदेशसिवनी

02 नवंबर को मलारा में लगेगा पहलवानों का मेला, विशाल ईनामी दंगल की तैयारियां शुरू

बैठक में तैयार हुई आयोजन की रूपरेखा, पारंपरिक खेलों और पहलवानों को मिलेगा बढ़ावा

Seoni 15 September 2025

सिवनी यशो :- बरघाट विकासखंड के ग्राम मलारा में इस वर्ष भी परंपरागत विशाल ईनामी दंगल का आयोजन आगामी 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर गाँव के पंचायत भवन में हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें इस बार के दंगल की सम्पूर्ण रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में दंगल के नियम, सुरक्षा व्यवस्था, पुरस्कार राशि और आमंत्रित किए जाने वाले विशेष पहलवानों पर विस्तार से चर्चा हुई। आयोजन समिति ने बताया कि इस बार भी दंगल को भव्य स्तर पर संपन्न कराया जाएगा।

ग्रीन सिटी एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ खान ने जानकारी दी कि मलारा का यह दंगल वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है और यह क्षेत्र के सबसे बड़े तथा रोमांचक आयोजनों में से एक बन चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं में खेल भावना जाग्रत करना है।

ग्रामीणों ने बताया कि दंगल की तैयारियों को लेकर पूरे गाँव में उत्साह का माहौल है और लोग बेसब्री से 2 नवंबर का इंतज़ार कर रहे हैं।

https://kushtiwrestling.blogspot.com/2010/02/report-on-vishal-inami-dangal.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!