WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशराजनीति

प्रधानमंत्री मोदी को गायना के सर्वोच्च नागरिक संपन्न ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस  से गायना के राष्ट्रपति इरफान अली ने किया सम्मानित

New Delhi 21 November 2024

PM receives Guyana’s highest National Award – ‘The Order of Excellence’ at Georgetown, in Guyana on November 20, 2024.

नई दिल्ली :- गयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली (President of Guyana Dr. Mohammed Irfan Ali) ने आज स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार (highest national award) ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ (‘The Order of Excellence’) से सम्मानित किया। एक दूरदर्शी राजनेता के रूप में वैश्विक मंच पर विकासशील देशों के अधिकारों की रक्षा करने, वैश्विक समुदाय के लिए असाधारण सेवा करने तथा भारत-गयाना संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए श्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया गया है।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के नागरिकों तथा दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनकी यह राजकीय यात्रा भारत-गयाना मैत्री को और सुदृढ़ करने की दिशा में भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

PM receives Guyana’s highest National Award – ‘The Order of Excellence’ at Georgetown, in Guyana on November 20, 2024.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले केवल चौथे विदेशी नेता हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!