09 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा बालाघाट में
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार 09 अप्रैल को बालाघाट लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालाघाट के शासकीय उत्कृष्ट, विद्यालय, मैदान में विशाल जनसभा को दोपहर 12 बजे संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने सिवनी जिले के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि देश के चमत्कारी नेतृत्व के बालाघाट आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में प्रात: 11:00 बजे तक पहुँचकर अपनी उपस्थिती सुनिश्चित कर लोकसभा क्षेत्र में शानदार भाजपा की जीत का संदेश देते हुये हम अपने लोकप्रिय नेता की उत्साह के साथ अगवानी करें ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन पर भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी, बालाघाट सांसद डां. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोल, भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश पाल सिंह, सुदर्शन बाझल,कीरत सिंह बघेल, सुजीत जैन, पे्रम तिवारी, भाजपा महामंत्री अजय डागोरिया, गजानंद पंचेश्वर, जयदीप सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव में सिवनी विधानसभा प्रभारी संतोष अग्रवाल, बरघाट विधानसभा प्रभारी डाँ. अभिजीत सिंह चौहान सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने बालाघाट में आयोजित आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है ।





