मध्यप्रदेशबालाघाटराजनीति
जनसंवाद में नहीं चली टालमटोल, मौसम बिसेन ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
भाजपा संगठन का जमीनी मॉडल: जिला कार्यालय में रोज़ाना जनसंवाद
बालाघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आव्हान और जिलाध्यक्ष रामकिशोर नानो कावरे के कुशल नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की प्रतिदिन बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस पहल के तहत आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा जिला कार्यालय को संवाद का केंद्र बनाया गया है।

भाजपा संगठन की उल्लेखनीय पहल, समस्याओं का हुआ समाधान
इसी क्रम में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सदस्य मौसम बिसेन एवं
भाजपा जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने भाजपा जिला कार्यालय में आगंतुकों एवं
पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर जनसंवाद किया।

जनसंवाद के दौरान आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया,
वहीं कुछ प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
भाजपा संगठन द्वारा प्रतिदिन जनसंवाद की यह व्यवस्था आमजन और कार्यकर्ताओं के लिए भरोसे का मंच बनती जा रही है।
आमजन ने की भाजपा संगठन की पहल की सराहना
भाजपा संगठन की इस उल्लेखनीय पहल की आमजन एवं कार्यकर्ताओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि –
जनप्रतिनिधियों की सीधी उपलब्धता से समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है।
जनसंवाद में प्रमुख रूप से उपस्थित: भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे, जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला मंत्री कन्हैया चौहान, सुधीर चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर, जिला मीडिया सह प्रभारी जितेंद्र चौधरी, जिला कार्यालय मंत्री सुमित यादव, गजेन्द्र भारद्वाज, चंद्रकांत पिपलेवार, मंडल अध्यक्ष रमाकांत डहाके, राकेश सेवईवार, पंकज खोखले, योगेश बिसेन, योगेश शरणागत, योगेश खैरवार, खिमेन्द्र गौतम, संतोष सिंगारे, अजीत वैध, जैनेन्द्र कटरे, राम मिश्रा, भारत चौधरी, भुवन रांहगडाले, राजेश लिल्हारे, खगेश कांवरे, विनय बोपचे, राहुल जेमी जमाईवार, सिद्धार्थ वाजपेई, अजय नगपूरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जानकारी:
उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर द्वारा दी गई।
उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर द्वारा दी गई।



