WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता में: बंटी विवेक साहू

जाटिल बीमारियों की जांच अब छिंदवाड़ा, मेडिकल कॉलेज में होगी

    छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू ने मेडिकल कॉलेज में हिस्टोपैथोलॉजी लैब का शुभारंभ किया और जिले वासियों को बड़ी सौगात दी। सांसद श्री साहू ने शुभारंभ अवसर पर कहा की छिंदवाड़ा वासियों को स्वास्थ्य की सुविधा बढ़ती रहे इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लोगों की जटिल बीमारियों की जांच छिंदवाड़ा में नहीं हो रही थी इसको लेकर नागपुर, मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था और बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता था जांच के सैंपल भेजने पड़ते थे मरीज परेशान होते थे लेकिन छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है ।

    सांसद श्री साहू ने कहा कि अब हिस्टोपैथोलॉजी लैब के माध्यम से छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में ही जांच की सारी सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। सांसद श्री साहू ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता में है इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी से चर्चा होती रहती है और आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि आधुनिक मशीन यहां उपलब्ध हो ताकि छिंदवाड़ा वासियों को स्वास्थ्य की सुविधा मिल सके इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी।

    उल्लेखनीय है कि शरीर में विभिन्न प्रकार की गठानों जैसे कैंसर और गंभीर बीमारियों की संभावनाओं के लिए इसकी जांच महानगरों की लेबो में करनी पड़ती थी लेकिन छिंदवाड़ा जिले की नहीं बल्कि आसपास के जिले के मरीजों को अब इसके लिए दूसरे शहरों के लिए लंबे समय से इंतजार नहीं करना पड़ेगा और बायोप्सी की जांच अब छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी इस हिस्टोपैथोलॉजी लैब का उद्घाटन सांसद के प्रयासों से होने पर आम जनता में खुशी है की उन्हें अब जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

सांसद ने मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण भी किया

सांसद ने मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज के डीन अभय कुमार, नगर निगम के महापौर विक्रम अहके,भाजपा नेता विजय झांझरी,चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णा हरजानी एवं तथा मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर उपलब्ध थे। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज के डीन अभय कुमार, नगर निगम के महापौर विक्रम अहके,भाजपा नेता विजय झांझरी,चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णा हरजानी एवं तथा मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर उपलब्ध थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!