छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

समृद्ध ग्रामीण संरचना से आयेगी खुशहाली – दिनेश राय

सायकल यात्रा कर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव पहुंच रहे सिवनी विधायक

छपारा यशो:- राजनीति के क्षेत्र में संपूर्ण जिले में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले सिवनी विधायक
दिनेश राय मुनमुन हर समय लीक से हटकर कार्य करते हैं। पूर्व में विधानसभा क्षेत्र में पैदल यात्रा कर गांव गांव लोगों की जन समस्या सुनी वही अब उन्होंने नया प्रयोग करते हुए विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में साइकिल यात्रा
द्वारा पहुंच कर लोगों की जन समस्या सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं और ग्रामीणो को जागरूक करते हुये स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे है । दिनेश राय मुनमुन विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से जनसंपर्क कर रहे है वह समज को एक नई दिशा में कारगर सिद्ध होगा । श्री राय ग्रामीण से चर्चा करते हुये समृद्ध ग्रामीण व्यवस्था की संरचना को मजबूती प्रदान करने का संदेश दे रहे है ।
इसी के चलते शनिवार को विधायक दिनेश राय की सायकिल यात्रा चमारी खुर्द क्षेत्र पहुंची जहां पर उन्होंने चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनी एवं अधिकारियों को इनका समाधान करने हेतु दिशा निर्देश दिए।एवम लोगों को आश्वासन दिया कि कोई भी हितग्राही शासकीय योजना से वंचित ना रहे है।
ज्ञात हो कि उक्त सायकिल यात्रा 21फरवरी से प्रारंभ हुई है जिसका शनिवार को चौथा दिन रहा इस दौरान सुबह विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बीजादेवरी से साइकिल यात्रा चमारी खुर्द, चमारी कला,बंजर एवं इमली पठार एवं अन्य गांव में पहुंची इस यात्रा का ग्रामीणों द्वारा गांव गांव स्वागत किया जा रहा हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!