पल्सर मोटर सायकल चोरी के मास्टर माइंड नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़े, 08 मोटर सायकल जप्त
Seoni 17 December 2024
सिवनी यशो:- अपने मंंहगे शौक पूरा करने के लिये नगर के दो नाबालिग लड़के वाहन चोरी करने का काम करते थे और वाहनों की पहचान छिपाने के लिये उनमें रीपेंट एवं नबर प्लेट बदल दिया करते थे । सिवनी कोतवाली थाना पुलिस ने ऐसे ही दो नाबालिगो को दबोचा है जिन्होंने अभी तक 08 वाहन चोरी करना स्वीकार किया है ।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार गत 16 दिसम्बर की शाम खैरी टेक हनुमान मंदिर के पास हो रही वाहन चैकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के से काले कलर की एमपी 28 एमए 9099 नंबर की पल्सर के वाहन संबंधी कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर पल्सर का असली नंबर 4578 होना पाया एवं ललमटिया मंगलीपेठ से चोरी कर पल्सर पर काले कलर के स्प्रे से सिदूरी रंग परिवर्तन कर पहचान छिपाने के उदेश्य से वाहन को रिपेंट करना व चोरी के अन्य वाहन की नंबर प्लेट लगाना बताया । उक्त नाबालिग लड़के शहर मे हुइ वाहन चोरियो के संबंध में पूछताछ पर एक अन्य नाबालिग बालक के साथ दिनांक 22/01/24 को सुनारी मोहल्ला से लाल रंग की पल्सर वं 23/01/24 को पानी टंकी के पास से बुलट चोरी करना व दोनो का पेट्रोल खत्म होने से लखनवाडा रेल्वे पटरी के किनारे छोडकर भागना बताये जिनकी जप्ती पूर्व में जा चुकी है।
सघन पूछताछ करने पर उक्त दोनो नाबालिगो द्वारा सिवनी छिंदवाडा एवं बैतूल से कुल 08 वाहनो की चोरी करना स्वीकार किया गया । कोतवाली पुलिस टीम द्वारा एक अपचारी बालक के जाटाछापर न्यूटन स्थित मकान के पीछे से अन्य 05 वाहन जप्त किये गये जिसमें 04 वाहनो को धारा 35 (1-5) बीएनएसएस / 303 (2) बीएनएस के अन्तर्गत जप्त किया गया है।




