मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
मुख्यमंत्री के आयोजन में रजनीश सिंह ने रंग जमाया
Seoni 21 March 2025
सिवनी यशो:- गत 20 मार्च गुरुवार को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने म.प्र.विधानसभा भोपाल में मानसरोवर सभागार में होली मिलन समारोह में शामिल हुये । इस अवसर पर विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएँ प्रेषित दी । इसके पश्चात विधायक रजनीश सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में उपस्थित होकर बहुूत सुंदर धार्मिक फाग की प्रस्तति देकर सभा में चार चांद लगाये और सभी को आनंदित किया ।
कार्यक्रम के आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं समस्त मंत्री गण, समस्त विधायक गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कुंभ के दौरान प्रदेश की सीमा में 552 सड़क दुर्घटनाएँ हुई – मुख्यमंत्री



