छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पाँच सौ रूपये में सिलेंडर क्यों नही दे रही – राजू यादव

कांग्रेस को कोई दस्तावेज मत देना साइबर काइम हो सकता है

https://youtu.be/CWNYNU_WBeI

सिवनी 08 जून 2023
सिवनी यशो:- अपने निजी दस्तावेजो की जानकारी किसी को न दे आपके साथ साइबर क्राईम हो सकता है आपके साथ जालसाजी हो सकती है । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आपके फार्म भर चुके है आपके खाते में एक हजार रूपये भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 जून से पहुँचाएँ जायेंगे । कांग्रेस सत्ता में आने के लिये झूठ बोल रही है और आपके दस्तावेज मांग रही है जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज जी ने आपके दस्तावेज सरकारी माध्यम से बुलाये और पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके दस्तावेजों का उपयोग हुआ परंतु कांग्रेस की न तो सरकार है और न कभी आयेगी फिर भी सत्ता में आने का सपना देखकर झूठ फैला रहे है इनसे सावधान रहे और किसी भी प्रकार के इन्हें दस्तावेेज न दें । यह बात विवेकानंद वार्ड में दक्षिण भाजपा मंडल सिवनी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जी के संदेश के वाचन के दौरान भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद राजेश राजू यादव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुये कही । श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ बोलती है उन्हें यदि महिलाओं का सम्मान करना है और राशि देना है पाँच सौ रूपये में गैस का सिलेंडर देना है तो छत्तीसगढ़ राजस्थान सहित जहाँ कांग्रेस की सरकारें है वहाँ क्यों नहीं दे रहे । श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिये आप लोगों के साथ धोखा कर रही है कांग्रेस ऐसी पार्टी है कि यदि सत्ता में आगयी तो आपको जो एक हजार रूपये भाजपा की सरकार प्रति माह देने वाली है वह भी बंद कर देगी । पिछली बार जब सत्ता में आयी थी तो उसने बहुत सारी योजनाएँ बंद कर दी थी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!