छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज प्रबुद्धजन सम्मेलन में को संबोधित करेंगे राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा

सिवनी यशो:-बुद्धि और ज्ञान के शिरोमणि, राज्यसभा सांसद तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रखर वक्ता राकेश सिन्हा अपने एक दिवसीय प्रवास के तहत रविवार 8 अक्टूबर को सिवनी आएंगे जहां वे भाजपा द्वारा मंथन और संवाद की दृष्टि से मध्यप्रदेश कल आज और कल विषय पर आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर अपने विचार रखेंगे। यह कार्यक्रम रविवार को दोपहर 3:30 बजे बाहुबली चौक स्थित समृति लान मे आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन करेंगे जबकि, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कृष्णा श्याम सिंह कुमरे (से.नि. संचालक मध्य प्रदेश शासन) इसमे शामिल रहैंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं उक्त कार्यक्रम के संयोजक पूर्व ढ्ढ.्र स्. डॉ. श्याम सिंह कुमरे द्वारा इस प्रबुद्धजन सम्मेलन में आमंत्रित सभी लोगों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।
कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला मंत्री डॉ अभिजीत सिंह चौहान ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि, इस प्रबुद्धजन सम्मेलन में शैक्षणिक वर्ग, प्रोफेशनल वर्ग, सेवा निवृत सेवक वर्ग, खेल, कृषि, उद्योग, व्यापार इत्यादि से जुड़े संगठन, सांस्कृतिक वर्ग, सेवा संगठन, धार्मिक क्षेत्र, विज्ञान क्षेत्र, मीडिया वर्ग, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथिगण, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आमजनों से चर्चा एवं संवाद करने के साथ ही लोगों के विचार भी जानेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!