Sun, 22 Nov 2026 | 09:52:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा

आंधी ने मचाई तबाही: खेतों में बिछी मक्के की फसल, किसानों के बीच पहुंचे विधायक रजनीश हरवंश सिंह

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 22, 2026 12:28 pm / Post views : 200

आंधी ने मचाई तबाही: खेतों में बिछी मक्के की फसल, किसानों के बीच पहुंचे विधायक रजनीश हरवंश सिंह
शेयर करें:

खापा बाजार-डोकरांजी में मक्के की फसल बर्बाद, किसानों से मिले विधायक रजनीश सिंह

Seoni 22 September 2026 सिवनी यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र में तेज आंधी-हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खापा बाजार, डोकरांजी सहित आसपास के गांवों में तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी मक्के की फसल बड़े पैमाने पर जमीन पर बिछ गई है। फसल के ऐन समय पर हुए इस नुकसान से किसानों को आर्थिक क्षति की चिंता सताने लगी है। मक्के की फसल को हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। विधायक ने किसानों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा खेतों में पहुंचकर तेज आंधी से बिछी मक्के की फसल की स्थिति का मौके पर जायजा लिया।

खेतों में पहुंचकर देखी नुकसान की वास्तविक स्थिति

विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने प्रभावित किसानों से चर्चा के दौरान उनकी मेहनत, लागत और फसल को हुए नुकसान की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि तेज हवा के कारण तैयार हो रही मक्के की फसल खेतों में बिछ गई है। कई स्थानों पर फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। विधायक ने मौके पर खेतों की स्थिति देखी और किसानों को उनकी समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।

अधिकारियों से की चर्चा, शीघ्र सर्वे पर जोर

किसानों को हुए नुकसान के संबंध में विधायक ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र फसल सर्वे कराने तथा वास्तविक नुकसान का आंकलन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के नुकसान का नियमानुसार आकलन होना चाहिए, ताकि पात्र किसानों को शासन के प्रावधानों के अनुसार राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके।

किसानों के बीच पहुंचकर लिया हालात का जायजा

विधायक का क्षेत्रीय दौरा केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने किसानों के बीच पहुंचकर खेतों में खड़ी फसल की वास्तविक स्थिति देखी और किसानों से सीधे संवाद किया। अचानक आई तेज आंधी से प्रभावित किसानों की परेशानी को देखते हुए फसल सर्वे और नुकसान के उचित आंकलन को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता सामने आई है। खापा बाजार, डोकरांजी और आसपास के क्षेत्रों में मक्के की फसल को हुए नुकसान के बाद अब किसानों की नजर प्रशासनिक सर्वे और राहत प्रक्रिया पर है। विधायक द्वारा अधिकारियों से की गई चर्चा के बाद प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। यह भी पढ़े :- दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं सांदीपनि विद्यालय में सेवा-संकल्प की गूंज, दिनेश राय ने किया पौधारोपण और दीप प्रज्वलन 146 साल पुरानी परंपरा का फिर होगा दमदार प्रदर्शन, 19 सितंबर को जैतपुर कलां में विशाल इनामी दंगल उज्जैन में लाखों दीपों से जगमगाया रामघाट, नितिन नवीन बोले—‘आशीर्वाद का दीया’ मोदी के प्रति 140 करोड़ देशवासियों के स्नेह की अभिव्यक्ति https://www.krishakjagat.org/news/sagar-maize-and-black-gram-crops-affected-by-storms-and-rain-minister-govind-rajput-orders-immediate-survey/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष