मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

वीडियो वायरल …….. तेरी सारी हेकड़ी निकाल दूंगा, फोन पर हड़का रहे प्रदेश सरकार मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर:- जबलपुर से चार बार सांसद, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का एक धमकी देते हुये वीडिओ वायरल हुआ है जिसमें मंत्री जी कह रहे कि तेरी सारी हेकड़ी निकाल दूंगा । आम तौर पर राजनेताओं की ऐसी भाषा सुनने नहीं मिलती और राकेश सिंह को जानने वाले भी इस बात को भली भांति जानते है कि उनकी भाषा इस तरह की नहीं है परंतु जब इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वह आमजनों को चकित कर रहा है परंतु उनके इस अंदाज की प्रशंसा भी हो रही है । दरअसल राकेश सिंह एक गुंडे को इस प्रकार की धमकी दे रहे है इस बदमाश ने एक महिला के मकान में कब्जा कर लिया है और महिला को परेशान कर रहा है । इस वायरल वीडियो में वह एक गुंडे को फोन पर हड़काते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे है कि यहाँ कानून का राज है अगर हेकड़ी दिखाई तो जेल जाना पड़ेगा । राकेश सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याएँ सन रहे थे इस अवसर पर एक महिला मंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंची थी जिसके बाद मंत्री जी ने फोन लगाकर कहा कि महिलाओं को परेशान करना बंद कर दो नहीं तो जेल जाना पड़ेगा।

 

वीडियो वायरल ........ तेरी सारी हेकड़ी निकाल दूंगा, फोन पर हड़का रहे प्रदेश सरकार मंत्री राकेश सिंह - Seoni News
पूरा मामला जबलपुर जिले का है। जानकारी के अनुसार, जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट की रहने वाली एक महिला शिकायत लेकर पहुँची थी जिसका कहना था कि उसके मकान में एक गुंडे ने कब्जा कर लिया है और वह परेशान कर रहा है।
फोन में राकेश सिंह द्वारा बदमाश को हड़कााएँ जाने के वायरल वीडियो की आम जनो में तारीफ भी हो रही है । यहां बता दें कि राकेश सिंह रविवार को जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नागपाल गार्डन, मदनमहल स्थित विधायक कार्यालय पर समस्याएँ लेकर आये क्षेत्रीयजनों से मिल रहे थे आए स्थानीय जनों की समस्याओं से अवगत होकरआवश्यक चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button