सिवनी यशो:-विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा भव्य रैली निकालकर आम जनों को एड्स के प्रति जागरूक किया। उन्होंने “विश्व एड्स दिवस का नारा है विश्व को एड्स मुक्त बनाना है” का संदेश देते हुए रैली का आयोजन महाविद्यालय से नगर पालिका चौक तक दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रभारी डॉ. रुचिका यदु ने एड्स संबंधित सामान्य जानकारी से छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एड्स नामक बीमारी एचआईवी वायरस के संक्रमण से किस प्रकार फैलती है, इससे कैसे बचाव किया जा सकता है तथा इससे जुड़ी हुई भ्रांतियों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में ऐड्स पॉलिसी का पालन किया जाता है तथा किसी भी एड्स मरीज से किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। समस्त कार्यक्रम महाविद्यालय की संरक्षाका एवं प्राचार्य प्रो. अमिता पटेल पटेल के सफल मार्गदर्शन में पूर्ण हुए।





