छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

रमेश राय केवलारी पि.व.मो. विधानसभा प्रभारी नियुक्त

सिवनी यशो:-आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, महामंत्री और प्रदेश प्रभारी पि.व. मोर्चा रणवीर सिंह रावत सहमति तथा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रीत पाल जी की अनुशंसा से भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग मोर्चा ने प्रदेश भर में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।
जिसमें सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी के रूप में कान्हीवाडा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश राय की नियुक्ति की गयी है।श्री राय वर्तमान में पिछडा वर्ग मोर्चा सिवनी के मंत्री तथा विधायक केवलारी श्री राकेश पाल सिंह के जनपद प्रतिनिधी के पद पर हैं। श्री राय की इस नियुक्ति से केवलारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है सभी ने पार्टी आलाकमान का आभार मानते हुए श्री राय को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।श्री राय की छवि बेहद सक्रिय,अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता के रूप है। जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को निश्चित ही मिलेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button