मध्यप्रदेशसिवनी

1 जून से 6 जून तक होगी कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुनः परीक्षा

जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने के निर्देश, जनशिक्षा केंद्र स्तर पर बनाए गए परीक्षा केंद्र

कक्षा 5वीं 8वीं पुनः परीक्षा सिवनी में 1 जून से 6 जून तक पुनः परीक्षा, जारी हुए निर्देश

Seoni 26 May 2026
सिवनी यशो:-  शासन के निर्देशानुसार जिले की समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं एवं 8वीं के पात्र विद्यार्थियों की पुनः परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन 1 जून से 6 जून 2026 तक किया जाएगा।

यह जानकारी जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र सिवनी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि पुनः परीक्षा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी।

विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल कराना शिक्षकों की जिम्मेदारी

जारी निर्देशों के अनुसार सभी पात्र विद्यार्थियों को पुनः परीक्षा में सम्मिलित कराने की जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुखों एवं शिक्षकों की होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था भी संबंधित संस्था प्रमुख एवं शिक्षकों द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

जनशिक्षा केंद्र स्तर पर बनाए गए परीक्षा केंद्र

जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि पुनः परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र केवल जनशिक्षा केंद्र स्तर पर निर्धारित किए गए हैं। विगत वर्षों की तरह इस बार भी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑन-द-स्पॉट प्रिंटिंग प्रणाली के माध्यम से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके लिए परीक्षा पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तकनीकी तैयारियां सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जनशिक्षा केंद्र प्रभारियों को सौंपी गई है।

भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष व्यवस्था

परीक्षा अवधि के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार पंखे एवं कूलर की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला शिक्षा केंद्र द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों, संस्था प्रमुखों एवं जनशिक्षा केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

समय : प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

दिनांकविषय
01 जून 2026 (सोमवार)प्रथम भाषा (हिंदी/उर्दू/मराठी/अंग्रेजी)
02 जून 2026 (मंगलवार)गणित
03 जून 2026 (बुधवार)पर्यावरण अध्ययन
04 जून 2026 (गुरुवार)द्वितीय भाषा (अंग्रेजी/हिंदी)
05 जून 2026 (शुक्रवार)तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू/मराठी/पंजाबी/सिंधी/गुजराती आदि)
06 जून 2026 (शनिवार)विशेष आवश्यकता अनुसार निर्धारित विषय / आरक्षित दिवस*

https://school.careers360.com/hi/articles/mp-board-5th-8th-re-exam-time-table-2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!