मध्यप्रदेशसिवनी

“परीक्षा नहीं, जीवन की तैयारी है असली शिक्षा” — ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में पीएम मोदी का मंत्र, सिवनी के छात्रों ने बताया प्रेरक

सिवनी जिले में भी हुआ ‘परीक्षा पे चर्चा’ का लाइव प्रसारण, छात्रों-शिक्षकों ने लिया भाग

Seoni 06 February 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित 9वें ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ कार्यक्रम ने देशभर के विद्यार्थियों को न सिर्फ परीक्षा, बल्कि जीवन को लेकर भी नई दिशा दी। इस प्रेरक संवाद का सिवनी जिले में भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताया।

नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास से हुए इस संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से खुलकर बातचीत की और परीक्षा के दबाव, आत्मविश्वास, तकनीक, जीवन संतुलन और सपनों को लेकर व्यावहारिक सूत्र साझा किए।

Pariksha Pe Charcha 2026 Seoni students watching PM Narendra Modi interaction exam guidance program
जिले में ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का सीधा प्रसारण देखते विद्यार्थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को बताया प्रेरणादायक।

अपनी सीखने की लय पहचानना ही सफलता की पहली सीढ़ी

पीएम मोदी ने कहा कि हर छात्र की सीखने की क्षमता और शैली अलग होती है। कोई सुबह बेहतर पढ़ता है तो कोई रात में अधिक एकाग्र रहता है। जरूरी है कि छात्र अपनी स्वाभाविक लय को पहचानें और उसी के अनुसार अपनी पढ़ाई की रणनीति बनाएं।

लक्ष्य आसान नहीं, लेकिन पहुंच के भीतर हों

शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को पहले से पढ़ाए जाने वाले विषयों की जानकारी दी जाए, जिससे उनमें जिज्ञासा विकसित हो। लक्ष्य ऐसे होने चाहिए जो चुनौतीपूर्ण हों, लेकिन असंभव नहीं — यही वास्तविक विकास का मार्ग है।

Pariksha Pe Charcha 2026 Seoni students watching PM Narendra Modi interaction exam guidance program
सिवनी जिले में ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का सीधा प्रसारण देखते विद्यार्थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को बताया प्रेरणादायक।

एआई को मनोरंजन नहीं, क्षमता बढ़ाने का माध्यम बनाएं

तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई एक महान शिक्षक बन सकता है,

यदि उसका उपयोग समझदारी से किया जाए।

एआई को केवल मनोरंजन का साधन न बनाकर अपनी सोच,

कौशल और विश्लेषण क्षमता बढ़ाने में उपयोग करें।

शिक्षा केवल परीक्षा के लिए नहीं, पूरे जीवन के लिए

परीक्षा पे चर्चा पीएम मोदी ने कहा कि परीक्षाएं आत्म-मूल्यांकन का अवसर होती हैं। अंकों से अधिक महत्वपूर्ण यह समझना है कि छात्र जीवन में किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। पढ़ाई, कौशल, विश्राम और रुचियों के बीच संतुलन ही सच्ची प्रगति की कुंजी है।

माता-पिता बच्चों पर अपने सपने न थोपें

अभिभावकों से प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि-

वे बच्चों पर अपनी अधूरी इच्छाएं न थोपें,

बल्कि उनकी रुचि, क्षमता और योग्यता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर दें।

बच्चों को स्वयं को समझने और जीवन को जीने का मौका मिलना चाहिए।

प्रदेश से 24 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता

सिवनी जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए 1 दिसंबर से 11 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा दी गई थी।

इस दौरान प्रदेश से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 22 लाख 95 हजार से अधिक विद्यार्थी,

1 लाख 28 हजार से अधिक शिक्षक और 17 हजार से अधिक अभिभावक सहित कुल 24 लाख 41 हजार 390 लोगों ने सहभागिता की।

Pariksha Pe Charcha 2026 Seoni students watching PM Narendra Modi interaction exam guidance program
जिले में ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का सीधा प्रसारण देखते विद्यार्थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद को बताया प्रेरणादायक।

सिवनी के विद्यार्थियों ने बताया संवाद प्रेरक

कार्यक्रम देखने के बाद सिवनी जिले के विद्यार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के संवाद से परीक्षा का डर कम हुआ है और जीवन को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हुई है। ‘एग्जाम वॉरियर’ जैसी पहल से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा है।

 अंत में छात्रों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा –

“सपना न देखना एक अपराध है”,

लेकिन सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास, अनुशासन और धैर्य जरूरी है।

परीक्षा पे चर्चा 2026 का अगला एपिसोड 9 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रसारित होगा।

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2224482&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!