ओव्हर लोडिंग की समस्या से किसानों को राहत
बिजली विभाग ने बढ़ाई उपकेंद्रों में लगे नए पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता
Seoni 13 December 24
सिवनी यशो:- मप्र विद्युत मंडल सिवनी (Madhya Pradesh Electricity Board Seoni) ने लंबे समय से किसानों (farmers) को सिंचाई (irrigation) के दौरान विद्युत प्रदाय की सुविधा से निदान दिलाने के लिए अब ट्रासफार्मरों (transformers) की क्षमता बढ़ाने की निर्णय लिया गया है जिससे ग्रामीणजनों को वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।रबी सीजन में मुख्यत: सिवनी जिले में सिंचाई का साधन कृषि पम्प है। इस वर्ष नहरों के देरी से छूटने के कारण एवं अधिकांश किसानों द्वारा गेहूं स्थान पर मक्के की फसल (corn crop) लगाने के कारण अचानक विद्युत भार में वृद्धि (increase in electrical load) हुई है।
जिससे फीडर व पावर ट्रांसफार्मर ओव्हरलोड हो गये थे जिसको देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा खैरापलारी वितरण केंद्र अंतर्गत स्थापित 33/11 केव्ही उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमव्हीए से बढाकर 8 एमव्हीए की गई। इसके साथ- साथ कान्हीवाडा उपकेंद्र में स्थापित 3.15 एमव्हीए की क्षमता बढ़ाकर 5 एमव्हीए किया गया, जिससे उसक्षेत्र के 150 से 200 ग्रामों में ओव्हर लोडिंग की समस्या से निजात मिली है। साथ ही सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 33/11 केव्ही पीपरडाही उपकेंद्र ओव्हर लोड हो गया था जिसमें नया 3.15 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
साथ ही मुंगवानी वितरण केंद्र के 33/11 केव्ही जाम उपकेंद्र भी ओव्हरलोड हो गया था, जिसमें नया 3.15 एमव्हीए की क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है जिसका कार्य प्रगति पर है जो कि शीघ्र ही प्रारंभ होगा कार्यपालन अभियंता सुभाष राय द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष जिन क्षेत्रों में वोल्टेज (voltage) की समस्या आ रही थी, उन सभी संबंधित उपकेंद्रों में 1500 केव्हीआर के 40 नंबर केपेसीटर बैंक (capacitor bank) स्थापित कर उन्हें चालू किया गया है, जिससे वोल्टेज की समस्या का निदान हुआ है। इस वर्ष माचागोढा परियोजना (Machhagodha Project) की नहर आने से भार में वृद्धि हुई है, जिससे मुंगवानी के ग्राम जाम का कार्य प्रगति पर है एवं पीपरडाही उपकेंद्र में 3.15 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर तत्काल स्वीकृत कर उसका कार्य 07 दिवस में पूर्ण हो जावेगा । जिससे रबी सीजन में उपभोक्ताओं को ओव्हर लोडिंग व वोल्टेज (overloading and voltage) की समस्या से निजात मिलेगी।



