Fri, 23 Oct 2026 | 02:34:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र रेलवे स्टेशन के सामने बनेगा नया बस स्टैंड, बुधवारी में सब्जी मंडी : किसानों को फसल सुरक्षा के लिए 25 सोलर फेंसिंग मशीनों का वितरण डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र

श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज को नकुलनाथ ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 15, 2026 11:23 pm / Post views : 164

श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज को नकुलनाथ ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
शेयर करें:

श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज को नकुलनाथ ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

कहा – त्याग, तपस्या और जनकल्याण से भरा रहा महाराज श्री का जीवन

Chhindwara January 15, 2026 छिंदवाड़ा यशो:-चौरागढ़ के सिद्ध महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज के देवलोकगमन पर जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने नम आंखों से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी से कार द्वारा आश्रम पहुंचे नकुलनाथ जी ने सर्वप्रथम महाराज श्री का स्मरण कर उन्हें नमन किया तथा पुष्प अर्पित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नकुलनाथ ने कहा कि चौरागढ़ के सिद्ध महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो या अन्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्य, मेरे पिता कमलनाथ और हमारे परिवार ने जो भी योगदान दिया, वह सब महाराज श्री के आशीर्वाद से ही संभव हो सका। उन्होंने कहा कि सिमरिया हनुमान मंदिर के निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज का धार्मिक मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा प्राप्त हुआ। आज भले ही वे हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद, स्मृतियां और शिक्षाएं सदैव हमारे साथ रहेंगी। नकुलनाथ ने कहा कि धर्म की ध्वजा को ऊंचा रखने, भक्तों पर कृपा बरसाने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले श्री श्री 1008 गरीबदास जी महाराज हमारे बीच सदैव दिव्य शक्ति के रूप में विद्यमान रहेंगे।

“महाराज श्री से पहली भेंट में उन्होंने मुझसे कहा था कि आप जनसेवा में आइए, उसी प्रेरणा से मैंने इस क्षेत्र में सक्रिय जनसेवा का निर्णय लिया। आज भी उनके आशीर्वाद से निरंतर सेवा कर रहा हूं।”

मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में नकुलनाथ ने कहा कि महाराज श्री के ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की परंपरा अब महंत श्री नारायणदास जी महाराज आगे बढ़ाएंगे। हमें विश्वास है कि श्री नारायणदास जी महाराज का भी वही सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा। https://x.com/NakulKNath/status/2008847364128489700

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष