क्राइमसिवनी

साहब लाल गये थे शादी में, यहाँ चोरो ने कर दिया कांड

   छपारा यशो:- वाई पास स्थित साहबलाल झारिया के सूने मकान में रात्रि के समय चोरों ने धावा बोल करके घर में रखी एक पेटी उड़ा ले गए । इस पेटी मेेंं साहब लाल झारिया के नगदी 25000 रुपए एवं सोना चांदी के गहने और खेत की बही और आधार कार्ड आईडी आदि सारे ओरिजनल डाक्यूमेंट्स चोरों ने पार कर दिए ।
जानकारी के अनुसार साहबलाल झारिया अपने साले के लड़के की शादी में गणेशगंज कुहिया गये हुये थे। इसी दौरान रात के समय बाईपास स्थित साहब लाल झरिया के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने उनके घर में हाथ साफ कर लिया । उनका पुत्र शुभम झरिया ने आकर के देखा तो सामने से ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर के देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और एक लोहे की पेटी जिसमें उनके रुपए पैसे हमेशा रखते थे वह गायब थी । उन्होंने जाकर के पुलिस थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस थाना छपरा से दो पुलिसकर्मी ने आकर के घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की । छपरा नगर में आए दिन चोरी की वारदात होते रहती है पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि चोरों का पता लगाकर गरीब को उसके मेहनत की जमा पूंजी सामान दिला सके ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!