छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति
दिल्ली में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई: संदीप रघुवंशी
Chhindwara 08 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- दिल्ली में भाजपा की सरकार भारीमतों से बन गई इस चुनाव में देशभर के भाजपा कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में गये थे। छिंदवाड़ा, भोपाल के भाजपा नेता संदीप रघुवंशी ने संगठन के आदेश पर मालवीय नगर सीट से प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्यक्ष के क्षेत्र में लगभग 15 दिनों तक जमकर चुनाव प्रचार किया वे लगभग 6 हजार वोटों से जीते। इस चुनाव में प्रदेश के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी.शर्मा सांसद बंटी साहू एवं भाजपा अध्यक्ष शेषराव के अलावा अन्य भाजपा नेताओं से लगातार सम्पर्क रहा है।
भाजपा नेताओं ने संदीप रघुवंशी की मेहनत एवं लगन को देखते हुये भूरि भूरि प्रशंसा की, संदीप रघुवंशी ने बताया कि माहौल भाजपा के पक्ष में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता एवं भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत से आप के केजरीवाल का अभिमान चूर चूर हो गया और भाजपा को बहुमत से भारी जीत मिली। पिछले तीन चुनाव से जो माहौल आप पार्टी ने बिगाड़ा था वह अब पटरी पर आयेगा और डबल इंजन की सरकार दिल्ली का तेजी से विकास होगा ।


