बरघाट यशो:- अग्रवाल धर्मशाला सिवनी में आयोजित मध्य प्रदेश कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता के अंतर्गत जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में क्षेत्र के होनहार संस्कार पटले को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम बिरहोली (आष्टा ) निवासी नंदकिशोर पटले के सुपुत्र संस्कार पटले जो नगर के गुरुकुल पब्लिक स्कूल कक्षा नवमी मैं अध्यनरत है जिन्होंने सिवनी में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जिससे शाला परिवार में हर्ष व्याप्त है । संस्कार की इस सफलता पर शुभचिंतको ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।



