खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्कृति कश्यप सम्मानित, विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में मिली ट्रॉफी
भोपाल में आयोजित समारोह में नगर निगम अध्यक्ष सहित कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद
विद्या भारती सम्मान समारोह
सिवनी यशो :-विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा भोपाल के कोटरा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, विद्या भारती की दीदी सुमित्रा मिश्रा, वीरेंद्र सिंह सेंगर, सुशील मित्तल, राजेश पांडे एवं विद्यालय के प्राचार्य विनय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्कृति कश्यप को खो-खो के अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण के लिए ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर सिवनी की प्रतिभाशाली छात्रा संस्कृति कश्यप को सम्मानित किया गया। समारोह में सम्मानित विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान उनकी माता श्रीमती पूजा कश्यप भी उपस्थित रहीं।
“विद्या भारती संस्थानों में शिक्षा के साथ संस्कार और खेलों का सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है। एनसीसी और एनएसएस इकाइयों की शुरुआत से विद्यार्थियों में आत्मबल और सामाजिक जिम्मेदारी और मजबूत होगी।”
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सक्रिय उपस्थिति रही।
https://vidyabharti.net/cultural-education-center






