छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

विकास पथ पर अग्रसर सौसर विधानसभा….

ग्राम पंढरी में विकास कार्यों के भूमि पूजन लोकार्पण संपन्न

Chhindwara 15 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- (सौसर) विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंढरी में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजय चौर द्वारा विधायक निधि से प्रदत्त लागत राशि 1 लाख रुपए से निर्मित शिवाजी महाराज स्मारक,शिव मंदिर पहाड़ी पर लागत राशि 50 हजार रूपए से निर्मित टीन शेड निर्माण कार्य एवं पूर्व सांसद नकुल नाथ द्वारा सांसद निधि से प्रदत्त लागत राशि 2 लाख रुपए से निर्मित माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया तथा श्रीमती रेनू डॉ.शिव सालोटकर की जनपद निधि से पेयजल टंकी निर्माण कार्य हेतु लागत राशि 1 लाख 10 हजार रुपए एवं महिलाओं हेतु शौचालय निर्माण कार्य लागत राशि 1 लाख 10 हज़ार रुपए तथा लागत राशि 1 लाख 40 हजार रुपए से निर्माण होने वाले मोक्षधाम के बाउंड्री वॉल हेतु विधिवत पूजन-अर्चन कर भूमि पूजन किया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button