Seoni 23 March 2025
सिवनी यशो:- आगामी हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी पर्व (Hindu New Year and Ram Navami Festival) के आयोजन को लेकर शिव शक्ति मंदिर में मंदिर समिति एवं महिला मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में तय किया गया कि 30 मार्च को हिंदू नव वर्ष पूरे हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रूप से धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हिंदू नव वर्ष के दिन प्रात: 6:00 बजे शिव शक्ति मंदिर राजपूत कॉलोनी से रामधुन के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी में महिलाओं के लिए पीली/ भगवा साड़ी एवं इसी तरह पुरुषों के लिए कुर्ता पजामा ड्रेस कोड तय किया गया है। प्रभात फेरी का समापन पूजा एवं महा आरती के साथ होगा। अपने अपने घरों में भगवा पताका लगाने के लिए परिवारों से आवाहन किया जाएगा। नव वर्ष क्यों और कैसे मनाना है का संदेश घर-घर संपर्क कर दिया जावेगा।
6 अप्रैल को रामनवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्मोत्सव का आयोजन ठीक दोपहर 12:00 बजे भजन, पूजन एवं हवन आरती के साथ होगा । इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और कॉलोनी वासियों से सहयोग की अपील की गई है।



