खेलमध्यप्रदेशसिवनी

HSS बोरीकलां की छात्राओं का स्टेट स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन

धारनाकलां में संभागीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, बोरीकलां की छात्राओं ने किया कमाल

Seoni 29 August 2025

सिवनी यशो:- जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे के निर्देशन में 29 अगस्त 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धारनाकलां, जिला सिवनी में संभागीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर एवं जबलपुर जिलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरीकलां की टीम प्राचार्य संजय वहाने के मार्गदर्शन, टीम मैनेजर कोमल गढ़पाल और कोच जमीरूननिशा अंसारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुई। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

स्टेट के लिए चयनित छात्राएं

  • आरुषि

  • विशाखा

  • प्रीति

इन छात्राओं का चयन आगामी स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया है, जो सिहोर जिले में आयोजित होगी।

यह भी पढ़े :-  जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग यूथ सीनियर महिला पुरुष चैंपियनशिप प्रारंभ

बधाई और सम्मान

प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एस.के. वहाने, जिला खेल अधिकारी जस्सी थॉमस एवं देवेंद्र ठाकुर ने टीम मैनेजर और कोच के साथ छात्राओं को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!