सिवनी के वीर, हर्ष और अंश का स्टेट मलखंभ प्रतियोगिता के लिए चयन
संभागीय शालेय मलखंभ प्रतियोगिता जैतपुरकलां में छात्रों का उम्दा प्रदर्शन
Seoni 24 August 2025
सिवनी यशो:- गत दिवस जैतपुर कला में संपन्न मलखंभ प्रतियोगिता में बोरीकला विद्यालय के छात्र वीर गाड़ेश्वर, हर्ष मानेश्वर और अंश मानेश्वर का चयन स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. कुमरे के निर्देशन में दिनांक 22 अगस्त 2024 को संभागीय शालेय मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
आयोजित प्रतियोगिता में सिवनी एवं नरसिंहपुर जिले के छात्र-छात्राओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें –ओलंपियाड प्रतियोगिता में चयनित बच्चों का कलेक्टर ने किया सम्मान
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरीकलां की टीम प्राचार्य संजय वहाने के मार्गदर्शन में –
टीम मैनेजर कोमल गढ़पाल एवं कोच जमीरून निशा अंसारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी।
प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्र वीर गाड़ेश्वर, हर्ष मानेश्वर और अंश मानेश्वर का चयन स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
खेल प्रबंधन द्वारा प्रोत्साहन
जिला खेल प्रबंधन द्वारा छात्रों को खेल किट प्रदान की गई।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने टीम मैनेजर व कोच के साथ सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं
और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ज्ञात हो कि मलखंभ की स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता उज्जैन में आयोजित की जाएगी ।
जिसकी तिथि एवं स्थान संबंधी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।



