छिंदवाड़ादेश विदेशबालाघाटमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी – बालाघाट को 6 लेने एक्सप्रेस – वे मिलने की संभावना बढ़ी

BALAGHAT 18 NOV

बालाघाट यशो:-  रायपुर से लखनादौन नया एक्सप्रेस-वे मिलने प्रबल संभावना बलवती हो रही है। बहुत अधिक संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह एक्सप्रेस – वे लखनादौन से सिवनी, बरघाट, लालबर्रा, बालाघाट से होकर बनाया जायेगा । हालांकि इसके लिए अभी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) मार्ग का सर्वे कर रहा है , जो तीन रूटों किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि 300 किलोमीटर के 6 लेन वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के बनने से सिवनी के लखनादौन से छत्तीसगढ़ की राजधानी तक सीधे कनेक्टिविटी होगी। इसमें 15000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

इस 6 लेन वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का सर्वे NHAI के द्वारा तीन रूट पर हो रहे इस सर्वे से लखनादौन और रायपुर के बीच फिलहाल 8 घंटे का सफर 5 घंटे में पूरा हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 300 किमी लंबा यह हाई-वे रायपुर से बालाघाट होते हुए लखनादौन तक आएगा।  इसकी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे को लखनादौन-छपारा-सिवनी-बालाघाट-राजेगांव होकर निकालने की तैयार। 

आर्थिक भार कम करने के साथ साइ कम से कम वन भूमि और निजी भूमि अधिग्रहण को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इसका निर्माण पांच साल में करने की समय सीमा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button