सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई जयंती मनायी गयी
मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी का किया उद्घोष सजाई सुंदर-सुंदर झांकियां
झलकारी बाई को भी किया याद
Seoni 19 November 2024
सिवनी यशो:- नगर के प्रतिष्ठित सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी (Saraswati Shishu Higher Secondary School Seoni) में राष्ट्र गौरव अप्रतिम साहस की धनी महारानी लक्ष्मीबाई (Maharani Laxmibai) एवं उनकी सहेली झलकारी बाई (Jhalkari Bai) की जयंती समारोह (jubilee celebration) का आयोजन किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कल्पना मिश्रा सदस्य विवेकानंद बाल कल्याण समिति सिवनी उपस्थित रही । उनके साथ प्राचार्य ओम प्रकाश यादव मंचासीन रहे ।
विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सुधा दुबे ने महारानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के प्रसंग से भैया बहनों को परिचित कराया । कक्षा दसवीं की बहन साक्षी राय ने भी जोश भरा उद्बोधन दिया । अंत में मुख्य अतिथि कल्पना मिश्रा दीदी ने भैया बहनों को रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया । संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की बालिका शिक्षा प्रमुख श्रीमती वीणा पांडे दीदी ने किया । मंचासीन अतिथियों का स्वागत श्रीमती नीति पांडे एवं व्याख्याता महेश चौबे ने किया । अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



