मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी जिला भाजपा की कार्यसमिति बैठक 13 जुलाई को

जिला कार्यसमिति की बैठक में होगी विभिन्न विषयों पर चर्चा.
मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं बालाघाट सांसद कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे से भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बारापत्थर में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी है इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों आयोजनों पर विशेष चर्चा के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी संवाद होगा भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि इस बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगरपरिषद के अध्यक्ष उपध्यक्ष अपेक्षित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने बैठक में अपेक्षित सभी सम्मानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण से जिला कार्यसमिति बैठक में शामिल होने आग्रह किया है।
कार्यसमिति में पूर्व केन्दीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते एवं बालाघाट सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी उपसिथत रहेंगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!