मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
सिवनी कबड्डी अकादमी ने भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल का किया स्वागत
नवनियुक्त महामंत्री को खिलाड़ियों ने दी बधाई, नेतृत्व में संगठन के विस्तार की जताई उम्मीद
संतोष अग्रवाल सिवनी
Seoni 24 March 2026
सिवनी यशो:- सिवनी कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल सिवनी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज के साथ-साथ युवाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
खिलाड़ियों ने कहा कि संतोष अग्रवाल का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा है और भविष्य में भी उनका सहयोग एवं आशीर्वाद इसी प्रकार मिलता रहेगा।



