Uncategorized

“सक्षम संवाद – भविष्य की ओर” कार्यक्रम में डीएसपी कल्याणी बरखड़े ने बच्चों को दिया प्रेरक मार्गदर्शन

डीएसपी कल्याणी बरखड़े ने साझा किए जीवन के वास्तविक अनुभव

Chhindwara 01 December 2025

छिंदवाड़ा / हर्रई — एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, हर्रई

हर्रई  यशो:-  जिला छिंदवाड़ा के विकासखंड हर्रई स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत “सक्षम संवाद – भविष्य की ओर” विशेष संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी श्रीमती कल्याणी बरखड़े उपस्थित रहीं।

अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे

कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने भविष्य, करियर विकल्प, अध्ययन विषय चयन और पुलिस सेवा से जुड़ी जिज्ञासाओं सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका डीएसपी महोदया ने सरल, प्रेरणादायक और अपने वास्तविक जीवन के अनुभवों के आधार पर विस्तृत उत्तर दिया।

लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया

उन्होंने बच्चों को कठिन परिस्थितियों से न घबराने, आत्मविश्वास बनाए रखने और निरंतर प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा कानून, साइबर क्राइम की रोकथाम, मानव अधिकार और संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के बारे में भी जागरूक किया।
“जिंदगी में लक्ष्य तय करें, प्रयास करते रहें, और परिस्थितियों को बाधा नहीं, अवसर समझें।” — डीएसपी कल्याणी बरखड़े
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों की उड़ान कार्ड” भी तैयार किए, जिनमें उन्होंने अपने भविष्य के सपनों, करियर लक्ष्यों और समाज सेवा के भाव को अभिव्यक्त किया। डीएसपी मैडम ने इन कार्ड्स को ध्यानपूर्वक देखा, सराहा और प्रत्येक कार्ड पर हस्ताक्षर कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने पुलिस सेवा से जुड़ी चुनौतियों, प्रेरणा स्रोत, पढ़ाई के विषय और वर्दी पहनने के अनुभव से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका डीएसपी महोदया ने अत्यंत सहजता और जीवंत उदाहरणों के साथ समाधान किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने हाथों से तैयार प्रशंसा पत्र और स्वनिर्मित आकर्षक चित्रकला भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। विद्यार्थियों ने बताया कि- सक्षम कार्यक्रम ने उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और सोच में सकारात्मक बदलाव लाया है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे — विद्यालय प्राचार्य धर्मराज यादव, सक्षम कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री धारा बुतानी, सभी शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राएं। रिपोर्टर – हर्रई  से मंजू तिवारी https://www.sakshamlife.com/ask-questions

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!