Seoni 25 August 2025
सिवनी यशो:- उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज सिवनी में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर मंडल नगर अध्यक्ष एडवोकेट युवराज राहंगडाले एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष एड. अभिषेक दुबे का कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।
ढोल-नगाड़ों, पुष्पहारों और आतिशबाजी के बीच दोनों अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें फलों से तुला कर फल वितरण भी किया गया।
राधाकृष्ण महिला समिति ने किया अभिनंदन
पंकज ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में राधाकृष्ण महिला समिति की महिलाओं ने शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। भगवान राधाकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ स्वस्तिवाचन भी किया गया।
यह भी पढ़े :- उगली मंडल कार्यसमिति में शामिल हुयेे सांसद कुलस्ते : कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत