मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर छिंदवाड़ा में जश्न, राजीव भवन के सामने गूंजे जीत के नारे

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी, मिठाई बांटकर एक-दूसरे को दी बधाई

दतिया उपचुनाव कांग्रेस की जीत पर छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा और जुन्नारदेव में जश्न

Chhindwara 03 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राजीव भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

चुनाव परिणामों में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत सुनिश्चित होते ही कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

Congress workers celebrating Datia by election victory in Chhindwara
दतिया उपचुनाव कांग्रेस की जीत पर छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा और जुन्नारदेव में जश्न

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “दतिया तो झांकी है…” जैसे नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है।

अमरवाड़ा में भी कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत की खबर मिलते ही अमरवाड़ा में भी कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। कांग्रेस कार्यालय के सामने शहीद चौक बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई वितरण कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

जुन्नारदेव में बैंड-बाजे के साथ निकली खुशी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजा घनश्याम सिंह की जीत पर जुन्नारदेव में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को करीब 6029 मतों से पराजित किया।

जुन्नारदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण साहू और नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंचे, जहां बैंड पार्टी के साथ आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़े :-

श्रावण के प्रथम सोमवार से धर्मनगरी सिवनी में गूंजेगी शिवमहापुराण कथा, आज निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा

हर्रई में किसानों के प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने खोला मोर्चा, बाजार बंद कर तहसीलदार को सौंपा शिकायत पत्र

मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावक जागरूकता सेमिनार आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

7 अगस्त से सिवनी में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, हथनापुर से होगा शुभारंभ 

http://दतिया उपचुनाव में कांग्रेस

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button