मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन: रोड रोलर से कुचलकर नष्ट किए 65 मॉडिफाइड साइलेंसर

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती, तेज आवाज वाले अवैध साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

सिवनी पुलिस का बड़ा एक्शन: रोड रोलर से नष्ट किए 65 मॉडिफाइड साइलेंसर, ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती

Seoni 03 August 2026
सिवनी यशो:- शहर में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिवनी पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिछले तीन माह में जब्त किए गए 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में रोड रोलर से कुचलकर पूरी तरह नष्ट कर दिया, ताकि उनका दोबारा उपयोग न हो सके।

एसपी के निर्देशन में चला विशेष अभियान

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। इस दौरान एसडीओपी  चंचलेश मरकाम, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी तथा यातायात प्रभारी  विजय बघेल भी उपस्थित रहे।

यातायात और कोतवाली पुलिस ने जब्त किए थे साइलेंसर

पुलिस के अनुसार विशेष अभियान के दौरान यातायात थाना सिवनी ने 50 तथा कोतवाली थाना सिवनी ने 15 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए थे। दोनों थानों द्वारा जब्त किए गए कुल 65 साइलेंसरों को एक साथ रोड रोलर से नष्ट किया गया।

वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में केवल कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें। तेज आवाज या पटाखे जैसी ध्वनि उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि बुजुर्गों, मरीजों, बच्चों और आम नागरिकों के लिए भी गंभीर परेशानी का कारण बनते हैं।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़े :-

बकरा चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, 13 बकरों की चोरी का हुआ खुलासा

“सावन आया, शिवमय हुआ सिवनी: मठ मंदिर से दिघौरी तक गूंजेगा हर-हर महादेव”

“योग-ध्यान से चेहरे पर चमक, गुरु पूर्णिमा पर छिंदवाड़ा में साधकों ने पाया नई ऊर्जा का अनुभव”

“7 अगस्त से बदलेगा प्रशासन का अंदाज, सिवनी में पांच माह चलेगा जन-विश्वास अभियान” 

https://nyaaya.org/guest-blog/the-deafening-silence-around-noise-pollution/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button