Seoni 25 February 2025
सिवनी यशो:- जिले में चल अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा दो आरोपियों से 04 किलो 70 ग्राम गांजा पकडने में सफलता प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 25 की रात्रि में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी की लूघरवाडा शमशान घाट के बाजू में दो व्यक्ति के पास काफी मात्रा में अवैध रुप से गांजा रखे होने की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम रवाना की गई। टीम के द्वारा बीझावाडा रोड पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकडा गया जिनके पास से एक लाल रंग के बैग में से 04 किलो 70 ग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपियो से अवैध मादक पदार्थ रखने के सबंध में कोई वैध दस्तावेज लायसेंस न होने से आरोपियो के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो से अन्य श्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं इनके पूर्व आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे है।
इस मामले में संतोष यादव पिता सुक्कन यादव उम्र 38 साल निवासी ग्राम मढी थाना आदेगांव। टीकाराम नेमा पिता झाडूलाल नेमा उम्र 34 साल निवासी ग्राम डांगावानी थाना आदेगांव को आरोपी बनाया गया है । इनसे 04 किलो 70 ग्राम कीमती करीबन 40,000/- रूपये।, मोबाईल फोन कीमती करीबन 20,000/- रूपये।, नगदी 1320 रूपये की जप्ती की गई है । इस प्रकरण में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उनि राहुल काकोडिया, सउनि रामअवतार डहेरिया, प्रधान आरक्षक विशाल भांगरे, आरक्षक नीतेश राजपूत, अमित रघुवंशी, अभिषेक डहेरिया, प्रतीक बघेल, सौरभ ठाकुर की भूमिका सराहनीय रही ।



